आतंकी अब्दुल रहमान के खिलाफ कोर्ट में 496 पेज की चार्जशीट दाखिल, राम मंदिर पर हमले का था मिशन

पाली गांव से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान पर चार्जशीट दाखिल, अब कोर्ट में चलेगा ट्रायल

फरीदाबाद के पाली गांव में पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान के खिलाफ हरियाणा एसटीएफ ने 496 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब इस मामले का ट्रायल कोर्ट में शुरू होगा।

गौरतलब है कि 2 मार्च को गुजरात और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पाली गांव के एक कोठरे से आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुआ था।

अब्दुल रहमान मूल रूप से फैजाबाद के मिल्किपुर गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। जांच के दौरान एसटीएफ ने पाली गांव के करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, ताकि उसके हैंडलर्स के बारे में सुराग मिल सके।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *