क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान के नाम पर 1.68 लाख की ठगी, 4 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

फरीदाबाद। साइबर ठगी के मामलों पर लगाम कसते हुए थाना सेंट्रल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन प्लान डी-एक्टिवेट करने के नाम पर 1 लाख 68 हजार 612 रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक आनंद (33), विकास (32), अखिल (33) और मुकेश (53) सभी निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है।

डबुआ कॉलोनी निवासी पीड़ित ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जुलाई को उसके पास आईसीआईसीआई बैंक कस्टमर केयर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर कार्ड प्रोटेक्शन प्लान एक्टिवेट हो गया है और इसका चार्ज कटेगा। इसे डी-एक्टिवेट करने के लिए फोन पर भेजा गया 6 अंकों का ओटीपी मांगा गया। जैसे ही पीड़ित ने ओटीपी साझा किया, उसके खाते से 1,68,612 रुपये निकाल लिए गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *