फरीदाबाद पुलिस ने महिला और नाइजीरियन युवक पकड़ा:दिल्ली में रहकर करते थे ठगी, महिला B.A और युवक 10वीं पास

फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने 66 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली से एक महिला और नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी दी कि सेक्टर-16 निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 12 मार्च को उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने खुद को उसकी बहन बताते हुए कहा कि उसे तुरंत किसी को पैसे देने हैं। भरोसा दिलाकर पीड़िता से आरोपी महिला ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 66 हजार रुपए अपने बताए खाते में जमा करा लिए।

शिकायत के बाद जांच करते हुए पुलिस ने दिल्ली से आरोपी महिला ईरीन दास (26), निवासी चाणक्य पैलेस दिल्ली और नाइजीरियन युवक एमैका बगौना (36) को गिरफ्तार किया।

साइबर थाना फरीदाबाद

जांच में पता चला कि ईरीन दास उस खाते की धारक है, जिसका इस्तेमाल ठगी में किया गया। उसने यह खाता एमैका बगौना को दिया था, जिसने आगे इसे ठग गिरोह को मुहैया कराया। जानकारी के मुताबिक ईरीन दास बी.ए. पास है जबकि एमैका बगौना ने 10वीं तक पढ़ाई की है

फरीदाबाद साइबर थाना पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *