विधानसभा में उठी रेफर मुक्त फरीदाबाद की आवाज

फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने विधानसभा सत्र में फरीदाबाद को रेफर मुक्त बनाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि बीके अस्पताल को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रेफर मुक्त अस्पताल घोषित किया जाए, ताकि शहर के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली न जाना पड़े।

विधायक फागना के सवाल पर जवाब देते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि सिविल अस्पताल में फिलहाल 200 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है, जो राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों (NQAS) से प्रमाणित है। अस्पताल में डीआईपीएचएल, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं। साथ ही एफेरेसिस सुविधा से युक्त रक्त बैंक भी कार्यरत है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि 14 अगस्त 2025 को 200 बिस्तरों वाले एमसीएच ब्लॉक की आधारशिला भी रखी जा चुकी है। इसके शुरू होने से मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी।

समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने विधायक सतीश फागना को जनता की आवाज उठाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि अन्य विधायकों और मंत्रियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सदन में ट्रॉमा सेंटर, ट्रॉमा केयर यूनिट और मेडिकल कॉलेज को अपग्रेड करने की मांग भी की जानी चाहिए।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *