चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज (26 अगस्त) तीसरा दिन है। भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत और प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
इससे पहले 22 अगस्त को कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा किया था, जिसके चलते स्पीकर को 6 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें तय हुआ कि कांग्रेस का प्रस्ताव 26 अगस्त को लिया जाएगा।

हालांकि, मनीषा के पिता पहले ही एक वीडियो जारी कर नेताओं से उनकी मौत पर राजनीति न करने की अपील कर चुके हैं। वहीं, कल यानी 24 अगस्त को दूसरे दिन की कार्यवाही में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर कांग्रेस ने हंगामा किया था।
तीसरे दिन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज साइकिल पर विधानसभा पहुंचेंगे। 22 अगस्त को स्पीकर ने सभी विधायकों से नशा विरोधी संदेश देने के लिए साइकिल से विधानसभा आने की अपील की थी।
पहले दिन की कार्यवाही
- BAC ने सत्र 27 अगस्त तक मंजूर किया: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा।
- कांग्रेस विधायक बिना नेता चौथी बार सदन पहुंचे: 37 कांग्रेस विधायक लगातार चौथी बार बिना विपक्ष के नेता के विधानसभा पहुंचे। इस पर मंत्री अनिल विज ने तंज कसा कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता ही नहीं है।
- प्रश्नकाल शुरू होते ही हंगामा: मनीषा की मौत को लेकर कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा किया। पहले दिन 6 बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दूसरे दिन की कार्यवाही
- CET परीक्षा पर हंगामा: कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने CET परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया। जवाब में CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने खुद यूट्यूब पर वीडियो देखे, कोई दिक्कत नहीं है। 2 दिन में करेक्शन पोर्टल खोल दिया जाएगा।
- पूर्व विधायकों को राहत: विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन संशोधन विधेयक 2025 पास हुआ। इसके तहत पूर्व विधायकों को 10 हजार रुपए का मेडिकल अलाउंस मिलेगा।
- 1984 दंगा पीड़ित परिवारों को नौकरी: CM सैनी ने घोषणा की कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में जान गंवाने वाले 121 लोगों के परिवारों को उनकी सहमति से प्राथमिकता पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
- सैनी-हुड्डा आमने-सामने: एक सवाल पर बहस के दौरान पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा और CM सैनी आमने-सामने आ गए। हुड्डा ने सैनी से कहा – “तुम ये पोर्टल-वोर्टल का खेल छोड़ो
